ब्रिटेन में विमान बम षड्यंत्र मामले में 3 दोषी करार
बीबीसी के अनुसार वुलविच क्राउन कोर्ट की जूरी ने अब्दुल्ला अली (28), तनवीर हुसैन (28) और असद शरवर (29) को पेय पदार्थो के रूप में विमानों में बम रखने का षड्यंत्र रचने के लिए दोषी ठहराया, जबकि चार अन्य इस मामले में निर्दोष साबित हुए।
अगस्त 2006 में इन लोगों को गिरफ्तारी के बाद हवाई अड्डों पर द्रव पदार्थो को ले जाने पर नए सिरे से पांबदी लग गई, जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है।
जूरी को बताया गया कि अपनी गिरफ्तारी के समय षड्यंत्र के सरगना अहमद अली ने अमेरिका और कनाडा की कुल सात हवाई जहाजों की पहचान की थी और ढाई घंटे के भीतर अटलांटिक महासागर के ऊपर उसकी इन जहाजों में विस्फोट करने की योजना थी।
इन जहाजों को लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे से उड़ान भरना था। अहमद के सहयोगी सरवर ने बकिंघमशायर स्थित अपने घर में ही बारुद इकट्ठा करके बम बनाने का काम किया यहीं इन लोगों ने एक विशेष प्रकार का रासायनिक मिश्रण तैयार किया, जिसे वे अपने सामान के साथ पेय पदार्थो के रूप में विमान में ले गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications