जेट एयरवेज के पायलट छुट्टी पर गए
पायलटों के छुट्टी पर जाने से देश भर में लगभग 20 घरेलू उड़ानों को रद्द करना पड़ा। जेट एयरवेज प्रबंधन यात्रियों को अन्य विमानों से उनके गंतव्य स्थानों पर भेजने की कोशिश कर रहा है।
अपने दो वरिष्ठ पायलटों को बर्खास्त किए जाने के विरोध में जेट एयरवेज के पायलट छुट्टी पर चले गए हैं। जेट एयरवेज के प्रवक्ता ने कहा कि पायलटों का छुट्टी पर जाना गैरकानूनी है।
हवाई अड्डे के अधिकारियों के अनुसार सुबह सात बजे तक मुंबई हवाई अड्डे से सात और नई दिल्ली से नौ उड़ानों को रद्द किया जा चुका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications