चुनाव आयोग ने हरियाणा में सरकारी विमानों के इस्तेमाल पर रोक लगाई
प्रदेश के प्रमुख चुनाव अधिकारी सज्जन सिंह ने मंगलवार को कहा कि राज्य सरकार और सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों के विमानों का राजनेताओं द्वारा चाहे वह मुख्यमंत्री ही क्यों न हो, इस्तेमाल किए जाने पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी गई है।
उधर, राज्य सरकार ने मंगलवार को अपने कर्मचारियों को स्पष्ट दिशा निर्देश दिया कि वे चुनावों के दौरान न तो चुनावी एजेंट बनें, न पोलिंग एजेंट और न ही काउंटिंग एजेंट। ऐसा करते कोई कर्मचारी पाया गया तो उसे जुर्माने के साथ तीन महीने तक की कैद हो सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications