स्वाइन फ्लू: इक्वाडोर के राष्ट्रपति के सुरक्षा प्रमुख की मौत
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार राष्ट्रपति रफेल कोरेया के सुरक्षा प्रमुख कर्नल जॉन मेरिनो को 10 अगस्त को स्वाइन फ्लू की चपेट में आने के बाद क्यूटो सैन्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। रविवार को मेरिनो की मौत हो गई।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इक्वाडोर में अब तक स्वाइन फ्लू से 45 लोगों की मौत हो चुकी है और 900 से अधिक इस बीमारी से ग्रसित हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications