स्वाइन फ्लू से 4 की मौत, मृतकों की संख्या 138 हुई (लीड-1)

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बयान अनुसार गुजरात में एक संदिग्ध मरीज की मौत हुई है जिसकी जांच रिपोर्ट का इंतजार है। महाराष्ट्र में तीन लोगों की मौत के बाद यहां मृतकों की संख्या 65 हो गई है। दूसरे नंबर पर कर्नाटक है जहां 43 लोग अब तक इस बीमारी से दम तोड़ चुके हैं। गुजरात में 11 लोग बीमारी के शिकार हुए हैं।

अन्य राज्यों में दिल्ली में 4, आंध्र प्रदेश में 5, तमिलनाडु में 3, केरल में 2, गोवा में 3, उत्तराखंड में 1 और छत्तीगढ़ में 1 व्यक्ति की इस बीमारी से मौत हो चुकी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के बयान अनुसार मंगलवार को 245 नए मामले सामने आए हैं। दिल्ली में सबसे ज्यादा 120 मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके बाद तमिलनाडु के 38, हरियाणा के 27, कर्नाटक के 17, उत्तर प्रदेश के 22, आंध्र प्रदेश के 2, महाराष्ट्र के 2, पंजाब के 3, चंडीगढ़ के 3, उत्तराखंड के 6, जम्मू एवं कश्मीर के 2, और राजस्थान के 3 मामले शामिल हैं।

दिल्ली में मंगलवार को सामने आए 120 मामलों में 38 बच्चे शामिल हैं। दिल्ली की स्वास्थ्य मंत्री किरण वालिया ने कहा है कि स्थिति नियंत्रण में है। सरकार मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने की कोशिश कर रही है। उन्होंने लोगों को सलाह दी कि स्वाइन फ्लू का लक्षण दिखने पर तत्काल डाक्टर से संपर्क करें।

दिल्ली में स्वाइन फ्लू के कुल 994 पीड़ितों में से 846 को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। फिलहाल 147 लोगों में से 16 का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जबकि बाकी का इलाज घरों में चल रहा है।

मध्य प्रदेश में एक और मरीज में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इस तरह राज्य में स्वाइन फ्लू से पीड़ितों की संख्या पांच हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के सयुक्त संचालक बी़ एऩ चौहान ने मंगलवार को आईएएनएस को बताया है कि ममता सूर्यवंशी नाम की एक मरीज के चिकित्सकीय नमूनों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। ममता को भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

ममता के चिकित्सकीय नमूनों को जांच के लिए पांच सितम्बर को दिल्ली भेजा गया था। इसकी रिपोर्ट सोमवार रात को मिली। स्वाइन फ्लू नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार राज्य में अब तक पांच मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+