पाकिस्तान में संदिग्ध ड्रोन हमले में 5 लोगों की मौत
ऑनलाइन न्यूज एजेंसी के अनुसार पश्चिमी वजीरिस्तान के मिर अली तहसील इलाके के एक घर पर मिसाइल दागे गए। अधिकारियों को अनुसार सुरक्षाकर्मियों को सूचना मिली थी कि घर में आतंकवादी छुपे हैं।
संदिग्ध अमेरिकी ड्रोन हमले में पांच लोगों की मौत हो गई और घर पूरी तरह नष्ट हो गया। घायलों को मिर अली अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
स्थानीय नागरिकों के अनुसार घर में कोई भी आतंकवादी नहीं छुपा था और मृतकों में सभी आम नागरिक थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications