महिला आयोग का पूर्णकालिक अध्यक्ष नियुक्त करने की मांग
आयोग की मौजूदा अध्यक्ष गिरिजा व्यास के लोकसभा चुनाव सदस्य चुने जाने के संदर्भ में करात ने यह मांग उठाई है।
करात ने प्रधानमंत्री को लिखे एक पत्र में कहा, "आयोग की मौजूदा अध्यक्ष गिरिजा व्यास लोकसभा के लिए चुनी गई हैं। इसके अध्यक्ष के नाते किए गए कार्यो के लिए उन्होंने बहुत सम्मान हासिल किया है।"
उन्होंने कहा, "सरकार इस आयोग का पूर्णकालिक अध्यक्ष नियुक्त करने में देरी कर रही है। ऐसा करके सरकार इसकी अनदेखी कर रही है।"
करात ने पत्र में यह भी लिखा है कि लोकसभा में पिछले दिनों सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री कृष्णा तीरथ और व्यास दोनों ने ही इस बात पर सहमति जताई थी कि आयोग का अध्यक्ष पूर्णकालिक होना चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications