रामालिंगा राजू को दिल का दौरा
धोखाधड़ी के आरोप में जेल में बंद राजू को सोमवार रात दिल का दौरा पड़ने के बाद स्थानीय 'निजाम चिकित्सा विज्ञान संस्थान' (एनआईएमएस) में भर्ती करवाया गया। चिकित्सकों के अनुसार राजू को गहन चिकित्सा कक्ष में रखा गया है और उनकी हालत स्थिर है।
राजू का पहले से ही हेपेटाइटिस बी का इलाज चल रहा है। वह सात जनवरी से जेल में हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications