अधिक उड़ानें आरंभ करने के लिए एयर इंडिया तैयार
एयर इंडिया के प्रवक्ता जितेंद्र भार्गव ने कहा कि वह सरकार और जेट एयरवेज दोनों से इस संबंध में चर्चा कर रहे हैं।
भार्गव ने कहा कि यदि फंसे हुए यात्रियों के लिए विशेष उड़ानें संचालित करने की आवश्यकता हुई तो अतिरिक्त विमानों और कर्मचारियों की मदद से ऐसा किया जाएगा।
सरकारी नियमों के अनुसार विमानन कंपनियों को तय उड़ानों के साथ-साथ अतिरिक्त उड़ानों या उड़ानों को रद्द करने के लिए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) से अग्रिम अनुमति आवश्यक है।
भार्गव के अनुसार एयर इंडिया ने पहले ही यथासंभव न केवल घरेलू वरन विदेशी मार्गो पर भी कई फंसे यात्रियों को समायोजित किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications