बंबई उच्च न्यायालय ने जेट के पायलटों को विरोध करने से रोका
जेट एयरवेज ने बंबई उच्च न्यायालय में एक याचिका दाखिल की थी जिस पर सुनवाई करते हुए अदालत ने पायलटों के संगठन नेशनल एविएटर्स गिल्ड को किसी भी तरह की हड़ताल पर जाने से रोकने का फैसला सुनाया।
एयरलाइन की चिंताओं को स्वीकार करते हुए बंबई उच्च न्यायालय ने यह आदेश पारित किया।
एयरलाइन के एक प्रवक्ता ने आईएएनएस से कहा, "हम फैसले की लिखित प्रति का इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद इस मामले में कदम उठाया जाएगा।"
पायलटों के संगठन ने एयरलाइन से बर्खास्त दो वरिष्ठ पायलटों को वापस लेने की मांग की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications