दिल्ली में स्वाइन फ्लू के 84 नए मामले
राष्ट्रीय राजधानी में स्वाइन फ्लू से अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है।
दिल्ली की स्वास्थ्य मंत्री किरण वालिया ने कहा है कि स्थिति नियंत्रण में है। सरकार मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने की कोशिश कर रही है।
उन्होंने लोगों को सलाह दी कि स्वाइन फ्लू का लक्षण दिखने पर तत्काल डाक्टर से संपर्क करें।
दिल्ली में स्वाइन फ्लू के कुल 994 पीड़ितों में से 846 को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। फिलहाल 147 लोगों में से 16 का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जबकि बाकी का इलाज घरों में चल रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications