त्रिपुरा में जाली नोट बरामद, 2 गिरफ्तार
अधिकारियों ने बताया कि राजधानी अगरतला से 60 किलोमीटर पश्चिम में भारत-बांग्लादेश सीमा से सटे सोभापुर गांव में असम राइफल्स और त्रिपुरा पुलिस के संयुक्त दल ने विशेष अभियान में दो लोगों को गिरफ्तार किया।
त्रिपुरा पुलिस के प्रवक्ता नेपाल दास ने बताया, "सोमवार रात सोभापुर से 1,000 और 500 रुपये के जाली नोट बरामद किए गए।" जाली नोटों का थैला एक झाड़ी में छुपा कर रखा गया था।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी दोनों गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों से पूछताछ कर रहे हैं। पुलिस को अंदेशा है कि जाली नोटों की यह खेप सीमा पार से लाई गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications