कश्मीर में बम विस्फोट में पुलिसकर्मी घायल
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि आतंकियों ने बारामूला के जिला व सत्र न्यायाधीश के सरकारी आवास में एक हथगोला फेंका जो पुलिस के बंकर से टकराने के बाद फट गया।
अधिकारी ने कहा, "विस्फोट में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया है। घायल पुलिसकर्मी का स्थानीय अस्पताल में इलाज कराया गया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications