नेपाल में विस्फोटों की योजना बना रहा व्यक्ति गिरफ्तार

गिरफ्तार विनोद कुमार पांडेय को पुलिस ने मंगलवार को विराटनगर अदालत में पेश किया। पांडेय ने पूछताछ के दौरान बताया है कि उसने चेन्नई में पढ़ाई की है और विस्फोटकों के बारे में उसने इंटरनेट के जरिए जानकारी हासिल की है।

पांडेय को भारत-नेपाल सीमा पर स्थित बिराटनगर से विस्फोटकों और बम बनाने में इस्तेमाल किए जाने वाले सामान के साथ रविवार को गिरफ्तार किया गया था।

पांडेय ने नेपाल के एक भूमिगत संगठन रणवीर सेना का नेतृत्व किया था। यह संगठन अपहरण, फिरौती और तराई इलाके में विस्फोटों में शामिल रहा है।

पुलिस ने कहा है कि इस संगठन का बिहार में इसी नाम से कुख्यात जमींदारों के संगठन से कोई ताल्लुक नहीं है। यह संगठन काठमांडू, बिराटनगर, बीरगंज और पोखरा में बम विस्फोटों की योजना बना रहा था। यह संगठन ऊंचे ओहदे वाले व्यक्तियों पर भी हमले की योजना में था।

पुलिस ने कहा है कि लंबे बालों वाला, सौम्य दिखने वाला पांडेय धाराप्रवाह अंग्रेजी बोलता है और उसने इंटरनेट के जरिए बम बनाने की तकनीक हासिल की है। किराए के जिस मकान से उसे गिरफ्तार किया गया था, उसे उसने विस्फोटकों के निर्माण की एक छोटी प्रयोगशाला में तब्दील कर दिया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+