थाने में हुई प्रेमी जोड़े की शादी
घटना जिले के निचलौल थाने की है, जहां औराटार गांव के रहने वाले प्रेमी जोड़े ने एक दूसरे के गले में फूलों का हार डाला और थाने में विवाह हुआ। यह जानने के बाद कि प्रेमी जोड़ा बालिग है और मर्जी से शादी करना चाहता है, लेकिन घरवाले तैयार नहीं हो रहे हैं तो पुलिसकर्मियोंे ने थाने में विवाह की सारी तैयारियां कर दोनों का विवाह संपन्न कराया।
निचलौल थाना-प्रभारी ए.के.सिंह ने मंगलवार को आईएएनएस को बताया कि सोमवार शाम को हमारे थाने में बिल्कुल मैरिज हॉल जैसा माहौल था।
सिंह ने कहा कि मानवता के आधार पर हमने प्रेमी जोड़े लोरिक (23) और गुड्डी (21) की मदद करते हुए दोनों की शादी करवाई। दोनों के घरवाले इस शादी के सख्त खिलाफ थे। दोनों प्रेमी दो दिन पहले घर से भाग गए थे। सोमवार को इन्होंने हमसे शादी के लिए मदद मांगी।
उन्होंने कहा कि हम सभी ने मिलकर प्रेमी जोड़े को आशीर्वाद दिया और मिठाइयां बांटी। फिर दोनों पास के एक मंदिर में ले जाए गए जहां हिंदू रीति-रिवाजों से दोनों की शादी हुई।
पुलिस के मुताबिक लोरिक और गुड्डी एक दूसरे को पिछले दो सालों से चाहते थे, लेकिन उनके घरवाले इस रिश्ते के खिलाफ थे।
पुलिसकर्मियों ने न सिर्फ लोरिक और गुड्डी की शादी करवाई बल्कि बाद में दोनों के परिवार वालों को उन्हें स्वीकार करने के लिए राजी भी किया।
सिंह ने कहा कि जब हमने दोनों के परिजनों को इस शादी के कानूनी पक्ष को समझ्झाकर अपील की कि वे दोनों को स्वीकार करें, तो वे मान गए और उन्होंेने लोरिक-गुड्डी और उनकी शादी दोनों को स्वीकार कर लिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications