चंडीगढ़ में विश्च साक्षरता दिवस पर विकलांगों के लिए अनूठी पहल
प्रशासन ने मंगलवार को विश्व साक्षरता दिवस के मौके पर इस योजना की शुरूआत की।
चंडीगढ़ के उच्च शिक्षा निदेशक अजोय शर्मा ने बताया, " चंडीगढ़ प्रशासन पढ़ने के शौकीन वरिष्ठ नागरिकों और विकलांगों जो कि अधिक आयु और शारीरिक विकृति के कारण पुस्तकालय नहीं आ सकते उनके लिए अब उनके दरवाजे तक पुस्तक पहुंचाने का फैसला लिया गया है।"
उन्होंने बताया, "इसके लिए कोई ज्यादा परेशानी वाली बात नहीं है। बस उन्हें सिर्फ 2701269 पर फोन करके यह बताना होगा कि उन्हें कौन सी पुस्तक पढ़नी है। "
शर्मा ने बताया कि इस तरह के लोगों को सहायता की जरूरत है। जो लोग पुस्तकालय नहीं आ सकते, उन तक पहुंचने की हम पूरी कोशिश कर रहे हैं ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications