देश की सुरक्षा को लेकर सरकार में इच्छाशक्ति का अभाव : राजनाथ

भाजपा महिला मोर्चा की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए राजनाथ ने कहा केंद्र सरकार ने चीन को उसके कृत्य पर न तो कोई करारा जवाब दिया, न ही समुचित कार्रवाई की। इन्हीं कारणों से चीन लुकाछिपी का खेल खेल रहा है।

उन्होंने कहा, "कांग्रेस भारत को और कितने टुकड़े में बांटना चाहती है। पाकिस्तान जब तक आतंकी गतिविधियों पर रोक नही लगाता है तब तक उससे कोई कूटनीतिक वार्ता नही होनी चाहिए।"

उन्होंने कहा, "इस सरकार ने सामाजिक समरसता को कुंठित किया है। यह सरकार तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है। हम मजहब के आधार पर नहीं, बल्कि गरीबी के आधार पर आरक्षण चाहते हैं।"

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आर्थिक मोर्चे पर यह सरकार पूरी तरह विफल रही है। देश की अर्थव्यवस्था पर इस सरकार की प्रभावी पकड़ नही है। हर समय यह विश्व की आर्थिक मंदी का रोना रोती है। लेकिन केन्द्र में अटलबिहारी वाजपेयी के सरकार के समय भी आर्थिक मंदी का दौर आया था किंतु सरकार द्वारा बनाई गई योजनाओं के कारण जनता को इसका पता भी नहीं चला।

राजनाथ ने कहा कि महिला आरक्षण को लेकर केन्द्र सरकार कतई गंभीर नही है। यह सरकार सिर्फ झूठे वादे करती है। इस सरकार ने पिछले पांच साल के कार्यकाल में महिलाओं से वादाखिलाफी की, 2009 के लोकसभा चुनाव में फिर महिलाओं को आरक्षण देने का वायदा किया, मगर उसे पूरा करने की कोई राजनीतिक इच्छा शक्ति नही दिखाई दे रही है। महिला मोर्चा को इसके लिए सरकार पर दबाव बनाना पड़ेगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+