उत्तर प्रदेश में पुलिस और कैदियों के बीच भिडं़त
अधिकारियों ने बताया कि हालांकि इस टकराव में कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है। टकराव के बाद वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।
गाजीपुर के जिला मजिस्ट्रेट अनिल कुमार ने आईएएनएस को बताया, "कैदियों का आरोप है कि पुलिस वाले खाना मंगाने, रिश्तेदारों से मिलने और बात करवाने के एवज में पैसे मांगते हैं। इन आरोपों की जांच कराई जाएगी तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।"
पुलिस अधीक्षक एल.रवि कुमार ने आईएएनएस को बताया, "जेलर ने इस बारे में एक शिकायत दर्ज कराई है और हम प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया में हैं। "
इस जेल में माफिया से राजनेता बने मुख्तार अंसारी भी है। उस पर भारतीय जनता पार्टी के नेता कृष्णानंद राय की हत्या का आरोप है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications