छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के विरूद्ध अभियान तेज
राज्य में नक्सल विरोधी अभियान की देखरेख कर रहे एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया," हमारा नक्सल विरोधी अभियान अभी तक बस्तर क्षेत्र के दक्षिणी भाग में 40,000 वर्ग किलोमीटर में केंद्रित था जिसे 1980 के दशक में नक्सलियों का गढ़ माना जाता था। लेकिन अब इस अभियान को महाराष्ट्र सीमा से सटे पश्चिमी क्षेत्र में केंद्रित किया जा रहा है। "
एक पुलिस अधिकारी ने बताया,"12 जुलाई को हुए नक्सली हमले ने हमें सचेत कर दिया है। हमने राजनांदगांव के जंगलों में बने नक्सलियों के मुख्य अड़्डों को नष्ट करना शुरू कर दिया है। महाराष्ट्र पुलिस ने भी यह सुनिश्चित किया है कि नक्सलियों को राज्य की सीमा के पार कर भागने नहीं दिया जाएगा।"
गौरतलब है कि नक्सलियों के भय के कारण पिछले महीने 13 पुलिसकर्मियों ने राजनांदगांव में उनके साथ लड़ने से इंकार कर दिया था। उन पुलिसकर्मियों को गृह विभाग के निर्देश पर बर्खास्त कर दिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**


Click it and Unblock the Notifications