बांग्लादेश ने 78 दिनों बाद छह भारतीयों को रिहा किया
पुलिस के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को यहां कहा, "बांग्लादेश राइफल्स (बीडीआर) ने दो महिलाओं सहित छह भारतीयों को दक्षिणी त्रिपुरा में मुहुरीघाट जांच चौकी पर सोमवार की देर शाम सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को सौंप दिया है।"
प्रवक्ता ने कहा, "भारत सरकार की ओर से बांग्लादेश सरकार से त्रिपुरा के बेगुनाह ग्रामीणों को रिहा करने का आग्रह किए जाने के बाद बीएसफ अधिकारियों ने बीडीआर अधिकारियों के साथ कई बैठकें की थीं।"
इन छह भारतीय आदिवासियों को बांग्लादेशी नागरिकों के एक समूह ने 21 जून को उस समय पकड़ लिया था, जब उनके जानवर सीमा पार कर सबरूम कस्बे में प्रवेश कर गए थे। इन भारतीय नागरिकों को बीडीआर को सौंप दिया गया था और उसके बाद उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया था। इस तरह वे खगराचारी जेल पहुंच गए थे और उसके बाद उन्हें दक्षिण पूर्वी बांग्लादेश स्थित फेनी जेल भेज दिया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications