चीन ने जनवरी महीने में ही की थी लद्दाख में घुसपैठ
लेह के जिलाधिकारी अजीत कुमार साहू ने कश्मीर के मंडलायुक्त को इस वर्ष चार जनवरी को एक पत्र भेजा था। पत्र के अनुसार भारतीय सीमा में चीनी सेना की घुसपैठ की सूचना उन्हें चरवाहों ने और अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास रहने वाले ग्रामीणों ने दी थी।
जिलाधिकारी ने उस समय एक उपमंडलीय दंडाधिकारी (एसडीएम) को इस सूचना की जांच की जिम्मेदारी सौंपी थी। एसडीएम ने इस बात की पुष्टि की थी कि चीनी सेना ने भारतीय सीमा की ओर रहने वाले चरवाहों को इलाका खाली करने अन्यथा परिणाम भुगतने की चेतावनी दी थी।
चिंताजनक बात यह कि ग्रामीणों व चरवाहों ने कहा था कि जिस इलाके में वे अपनी भेड़ों को चरा रहे थे, चीनी सेना ने उसे विवादित नहीं बताया था।
जिलाधिकारी के पत्र में लिखा है, "चीनी सैनिकों ने दावा किया था कि वह इलाका चीन के हिस्से में है।" लेकिन रक्षा अधिकारियों ने अभी भी जिलाधिकारी द्वारा उठाई गई चिंता की पुष्टि नहीं की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications