दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया से माफी मांगने को कहा
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार दक्षिण कोरिया की ओर से कहा गया है कि अंतर कोरियाई सीमा से 40 किलोमीटर उत्तर की ओर स्थित इमजिन नदी पर बने बांध से रविवार को भारी मात्रा में पानी छोड़ा गया था।
तीन पर्यटकों के शव इमजिन नदी से बरामद किए जा चुके हैं, जबकि बाकी तीन व्यक्ति अभी भी लापता हैं।
सियोल ने प्योंगयांग से इस घटना की विस्तृत व्याख्या मांगी है। प्योंगयांग की ओर से सोमवार को कहा गया था कि बांध में पानी का स्तर अचानक अधिक हो जाने के कारण उसे खोल दिया गया था। प्योंगयांग ने दक्षिण कोरिया से वादा किया है कि भविष्य में वह उसे समय पर चेतावनी उपलब्ध कराएगा। लेकिन प्योंगयांग ने न तो मौतों का जिक्र किया है और न घटना के लिए माफी ही मांगी है।
सियोल स्थित एकीकरण मंत्रालय ने प्योग्यांग की इस व्याख्या को नाकाफी बताया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications