रा में विद्रोह, सरकार करेगी आपात बैठक

बहरहाल उच्च पदस्थ सूत्रों ने संकेत दिया कि सभी को पदोन्नति देना संभव नहीं होगा।

सातों अधिकारियों के विद्रोह का कारण भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस)के 1975 बैच के मणिपुर कैडर के अधिकारी अवधेश माथुर को विशेष महानिदेशक के पद पर पदोन्नत करना है।

माथुर का तबादला इंटेलीजेंस ब्यूरो (आईबी) से वर्ष 2007 में रा में किया गया था। उन्हें वर्ष 1973 बैच के रा एलाइड सर्विस (आरएएस) कैडर के अन्य लोगों के अलावा पी.एम.हबीलकर, शरद कुमार और चकरु सिन्हा की अनदेखी करके पदोन्नति दी गई। ये सभी सभी अतिरिक्त सचिव हैं।

खुफिया विभाग के एक उच्च पदस्थ अधिकारी ने कहा कि इनके अलावा चार अन्य अधिकारी हैं, जो विरोधस्वरूप छुट्टी पर गए हैं। कैबिनेट सचिवालय विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक अगले सप्ताह आयोजित करेगा लेकिन सभी की शिकायतेंदूर होने के बारे संदेह है।

रा के अंदरूनी सूत्रों का मानना है कि इस कदम से वर्तमान प्रमुख के.सी.वर्मा के जनवरी 2011 में अवकाश ग्रहण करने के बाद माथुर के नया सचिव बनने का रास्ता साफ हो सकता है।

एक सूत्र ने कहा कि अधिकारियों की सुनवाई हो सकती है लेकिन कोई भी यह नहीं जानता कि संकट कैसे सुलझेगा। सातों में से केवल एक अधिकारी पदोन्नति पाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+