हिमाचल प्रदेश में हिमपात
शिमला स्थित मौसम विज्ञान कार्यालय के निदेशक मनमोहन सिंह ने आईएएनएस से कहा, "किन्नूर, लाहौल और स्पीति जिले के आदिवासी इलाके में आज सुबह हिमपात देखा गया। अगले कुछ दिनों में और हिमपात होने की संभावना है।"
आदिवासी बहुल इन जिलों में 31 अगस्त को पहला हिमपात हुआ था। इस साल हुए भारी हिमपात के कारण इन जिलों के ज्यादातर हिस्से छह महीने तक देश के बाकी हिस्सों से कटे रहे।
राज्य के निचले इलाकों धर्मशाला, शिमला, सोलन, नाहन और मंडी में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई है। इससे इन क्षेत्रों के तापमान में गिरावट आई है।
मंगलवार को शिमला का तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सोमवार के तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस से 2.3 डिग्री कम है।
मौसम विज्ञान कार्यालय के मुताबिक राज्य के उच्च और मध्यम पहाड़ी इलाकों में बुधवार और गुरुवार को और हिमपात और भारी बारिश की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications