श्रीलंका से अधिकारी के निष्कासन पर यूनिसेफ ने जताया विरोध
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार श्रीलंका सरकार ने बिना कोई कारण बताए एल्डर का वीजा रद्द कर दिया। माना जा रहा है कि श्रीलंका के उत्तरी हिस्से में सरकार के नियंत्रण वाले राहत शिविरों में रहने वाले शरणार्थियों की दुर्दशा के बारे में हाल में की गई टिप्पणी के कारण एल्डर को देश से बाहर जाने को कहा गया है।
यूनिसेफ की मुख्य कार्यकारी एन्न वेनेमैन ने न्यूयार्क में जारी एक बयान में कहा कि यूनिसेफ बच्चों और महिलाओं की स्थिति में सुधार के लिए अपनी आवाज उठाता रहेगा।
श्रीलंका सरकार ने एल्डर के निष्कासन के संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
राहत शिविरों में रह रहे करीब 270,000 तमिल शरणार्थियों की दुर्दशा के बारे में एल्डर ने मीडिया में टिप्पणी की थी।
उन्होंने कहा था कि वावुनिया जिले में भारी वर्षा से वहां के कुछ हिस्सों में स्थित राहत शिविरों में पानी भर गया है।
सरकार पर शरणार्थियों के पुनर्वास का भारी दबाव है लेकिन उसका कहना है कि बारूदी सुरंगों की सफाई और आधारभूत संरचना का निर्माण पहले किया जाना आवश्यक है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications