यूएई विमान की जांच में जुटा सीमा शुल्क विभाग
रक्षा विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक, "इस मामले को सीमा शुल्क विभाग को सौंप दिया गया था लेकिन हमें जानकारी मिली है कि इस मामले में आगे की कार्रवाई के लिए अब इसे नई दिल्ली स्थित सीमा शुल्क विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के हवाले कर दिया गया है।"
अधिकारी ने बताया कि कोलकाता में इस मामले की प्राथमिक जांच पूरी कर ली गई है।
उल्लेखनीय है कि यूएई वायु सेना का विमान सी130जे अबूधाबी से चीन के शहर हानयांग जा रहा था। रविवार को ईंधन लेने के लिए यह विमान नेताजी सुभाषचंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतर आया था। इस पर सवार सभी नौ अधिकारियों से पूछताछ की जा चुकी है।
अधिकारी ने कहा, "उनकी ओर से अभी तक विमान ले जाने की अनुमति नहीं मांगी गई है। इस संबंध में वे तभी अनुमति मांग सकते हैं जब सीमा शुल्क विभाग से उन्हें हरी झंडी मिल जाएगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications