शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स में 107 अंकों की वृद्धि (राउंडअप)
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 107.35 अंकों (0.67 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 16,123.67 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 16,232.16 के ऊपरी और 16,030.56 के निचले स्तर पर पहुंचा। कारोबार के आरंभ में सेंसेक्स 14.24 अंकों की बढ़त के साथ खुला।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 22.35 अंकों (0.4 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 4,805.25 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 4,842.20 के ऊपरी और 4,782.65 के निचले स्तर पर पहुंचा। कारोबार के आरंभ में निफ्टी पिछले स्तर से केवल 0.05 अंक की गिरावट के साथ खुला।
बीएसई के मिडकैप और स्मालकैप सूचकांकों में गिरावट दर्ज की गई। मिडकैप सूचकांक 25.00 अंकों (0.42 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 5,942.77 पर बंद हुआ। स्मालकैप सूचकांक 10.52 अंकों (0.15 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 7,178.95 पर बंद हुआ।
बीएसई में कारोबार के दौरान धातु, तेल एवं गैस, पूंजीगत वस्तुओं (सीजी), और बैंकिंग क्षेत्र के शेयर मूल्यों में सबसे अधिक तेजी दर्ज की गई। धातु कंपनियों के शेयर मूल्यों में 2.51 प्रतिशत, तेल एवं गैस क्षेत्र के शेयर मूल्यों में 2.01 प्रतिशत, सीजी के शेयर मूल्यों में 0.64 प्रतिशत और बैंकिंग क्षेत्र के शेयर मूल्यों में 0.46 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
बीएसई में कारोबार का रुख नकारात्मक रहा और 1461 कंपनियों के शेयर मूल्यों में गिरावट दर्ज की गई। 1362 कंपनियों के शेयर मूल्यों में वृद्धि दर्ज की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications