मुशर्रफ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हो : जमील बुगती

इस्लामाबाद, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। दिवंगत बलूच नेता अकबर बुगती के पुत्र जमील बुगती ने बलूचिस्तान उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल कर अपने पिता की मौत के सिलसिले में पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की गुहार लगाई है।

डॉन वेबसाइट ने मंगलवार को खबर दी कि जमील मुशर्रफ, पूर्व प्रधानमंत्री शौकत अजीज, बलूचिस्तान के पूर्व गवर्नर ओवेस अहमद गनी, बलूचिस्तान के पूर्व मुख्यमंत्री जाम मोहम्मद यूसुफ और आतंरिक मामलों के पूर्व मंत्री आफताब अहमद खान शेरपाओ के खिलाफ मामला दर्ज कराना चाहते हैं।

उन्होंने अपनी याचिका में कहा है कि इन सभी ने नवाब अकबर बुगती के मारे जाने की घटना में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने अदालत से अनुरोध किया है कि वह प्रशासन को इन सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दें।

इससे पहले गत चार सितंबर को जिला और सत्र न्यायाधीश ने जमील की याचिका ठुकरा दी थी। सत्र न्यायाधीश ने जमील की याचिका यह कहकर ठुकरा दी थी कि यह घटना कोहलू में हुई न कि डेरा बुगती में।

अकबर बुगती कोहलू में वर्ष 2006 में हुए विस्फोट में मारे गए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+