सेंसेक्स में 107 और निफ्टी में 22 अंकों की वृद्धि (लीड-1)
मुंबई, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को कारोबार के दौरान तेजी दर्ज की गई। सेंसेक्स 107 और निफ्टी 22 अंकों की वृद्धि के साथ बंद हुए।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 107.35 अंकों (0.67 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 16,123.67 पर बंद हुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 22.35 अंकों (0.4 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 4,805.25 पर बंद हुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मालकैप सूचकांकों में गिरावट दर्ज की गई। मिडकैप सूचकांक 25.00 अंकों (0.42 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 5,942.77 पर बंद हुआ। स्मालकैप सूचकांक 10.52 अंकों (0.15 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 7,178.95 पर बंद हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications