इराक में बम हमलों में 5 पुलिस अधिकारी मारे गए
समाचार एजेंसी डीपीए ने पुलिस अधिकारियों के हवाले से जानकारी दी कि किरकुक के अमरेली जिले में गश्त लगा रहे पुलिसकर्मियों को निशाना बना कर किए गए विस्फोट में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी जियाद अल-बायाती मारे गए।
उधर शहर के अन्य इलाके में भी पुलिस के गश्ती दल को निशाना बनाकर बम विस्फोट किया गया था लेकिन उसमें किसी के घायल होने की सूचना नहींे हैं।
एक अन्य घटना में पूर्वी बगदाद के उत्तर में एक विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच घायल हो गए।
इराकी न्यूज एजेंसी ने पुलिस के हवाले से बताया कि यह धमाका उस वक्त हुआ जब स्वास्थ्य मंत्रालय के कर्मचारियों को ले जा रहा एक वाहन वहां से गुजर रहा था। विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। इस विस्फोट में दो नागरिक भी घायल हो गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications