महिलाओं के लिए 'साक्षर भारत' मिशन शुरू
इस मौके पर प्रधानमंत्री ने उम्मीद जताई कि 'साक्षर भारत' मिशन, राष्ट्रीय साक्षरता मिशन से भी ज्यादा सफल साबित होगा। उन्होंने कहा, "देश की एक तिहाई आबादी निरक्षर है। देश की आधी महिलाएं अभी भी पढ़-लिख नहीं सकतीं। इन मामलों में हम विश्व में सबसे पिछड़े देशों में शुमार हैं। मौजूदा स्थिति से हम संतुष्ट नहीं हैं।"
उन्होंने कहा, "यदि हमें सभी नागरिकों को सशक्त करना है और तेजी से विकास करना है तो देश को पूरी तरह से साक्षर करना होगा।"
प्रधानमंत्री ने कहा, "जिस 'साक्षर भारत' मिशन की आज हम शुरुआत कर रहे हैं वह साक्षरता के प्रति हमारी राष्ट्रीय प्रतिबद्धता को जाहिर करता है। यह मिशन खासकर महिलाओं में साक्षरता की दर बढ़ाने की हमारी कोशिश में मददगार साबित होगा।"
उन्होंने कहा, "राष्ट्रपति प्रतिभा देवीसिंह पाटिल ने संसद के संयुक्त अधिवेशन को संबोधित करते हुए कहा था कि सरकार राष्ट्रीय साक्षरता मिशन को आगे बढ़ाएगी ताकि अगले पांच वर्षो में हर महिला साक्षर हो सके। आज हमने इस दिशा में पहला कदम बढ़ाया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications