घरेलू कार बिक्री में 26 फीसदी की वृद्धि
सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैनुफैक्चर्स (एसआईएएम)के आंकड़ों के मुताबिक पिछले माह 120,669 कारों की बिक्री हुई जबकि पिछले वर्ष की इसी अवधि में यह संख्या 96,082 थी।
एसआईएएम ने कहा कि दुपहिया वाहनों की बिक्री में भी 25.11 फीसदी का इजाफा हुआ और पिछले माह 776,777 वाहन बेचे गए जबकि पिछले वर्ष अगस्त में 620,883 दोपहिया वाहन बेचे गए थे।
व्यावसायिक वाहनों की बिक्री में 18.48 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और यह पिछले वर्ष के अगस्त माह के 34,289 से बढ़कर पिछले माह 40,624 हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications