नवंबर में भारत का दौरा करेंगे आस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री
समाचार पत्र 'द एज' ने कहा है कि भारत और आस्ट्रेलिया के संबंध करीबी होते जा रहे हैं और नवंबर में जब रुड भारत दौरे पर जाएंगे तो ये और मजबूत होंगे।
सप्ताहांत में भारत दौरे से लौटे व्यापार मंत्री सिमोन क्रेयन ने रुड के नवंबर में भारत दौरे की पुष्टि की है।
सिंगापुर में एपेक देशों के 14 नवंबर को आरंभ हो रहे शिखर सम्मेलन से पूर्व रुड के भारत दौरे के संपन्न होने की उम्मीद है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications