कोरापुट में हत्या के बाद तनाव
जनजातीय संगठन 'छासी मुलिया आदिवासी संघ' के दो अलग-अलग गुटों के बीच रविवार को हुई झड़प में गंभीर रूप से घायल सुरेश पिंडी ने सोमवार को दम तोड़ दिया, जिसके बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया। इस सगंठन को नक्सलियों का समर्थन प्राप्त है।
जनजातीय संगठन ने कुछ महीने पहले जिले में सैकड़ों एकड़ जमीन पर कब्जा कर लिया था। बाद में यह संगठन दो गुटों में बंट गया। एक गुट का प्रभुत्व जिले के बंधुगांव प्रखंड में है तो दूसरे का नारायणपटना प्रखंड में है।
नारायणपटना प्रखंड में सक्रिय गुट ने मंगलवार को रैली आयोजित करने की योजना बनाई है। पुलिस महानिरीक्षक संजीब पांडा ने आईएएनएस से कहा कि जिले में स्थिति पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि जिले में प्र्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
पांडा ने कहा कि जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की तीन कंपनियां और राज्य पुलिस बल की तीन प्लाटून तैनात की गई हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications