महिला ने 2 बच्चों के साथ खुदकुशी की
जिले के कौईरौना थाना-प्रभारी श्रीप्रकाश दूबे ने मंगलवार को आईएएनएस को बताया कि घटना झरिहगपुर की है, जहां सोमवार शाम को अभिनव यादव(26) की पत्नी कुसुम(22) ने अपने दो बच्चों के साथ खुद को आग लगाकर जान दे दी। बच्चों की उम्र चार और दो साल बताई गई है।
पुलिस के मुताबिक कुसुम किसी बात को लेकर अपने बेटे आयूष को पीट रही थी। पति ने उसे ऐसा करने से मना करते हुए कुछ भला-बुरा कह दिया। इससे कुसुम क्षुब्ध हो गई और पति के काम पर जाने के बाद उसने घर का दरवाजा बंद करके बच्चों को साथ लेकर आग लगा ली।
दूबे ने बताया कि पड़ोसियों द्वारा पुलिस को सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर तीनों की बुरी तरह झुलसकर मौत हो चुकी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे


Click it and Unblock the Notifications