काबुल के समीप आत्मघाती हमला, 2 मरे, 7 घायल (लीड-1)

काबुल, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के समीप मंगलवार तड़के एक आत्मघाती हमलावर द्वारा विस्फोटकों से लदे वाहन में किए गए विस्फोट में दो नागरिक मारे गए सात घायल हो गए। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

समाचार एजेंसी डीपीए को आंतरिक मामलों के मंत्रालय के प्रवक्ता जेमाराइ बशारी ने बताया, "यह आत्मघाती हमला था जिसे काबुल हवाई अड्डे के सेना द्वारा इस्तेमाल में लाए जाने वाले हिस्से के गेट के समीप एक कार के माध्यम से अंजाम दिया गया।"

उन्होंने बताया, "अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक हमले में दो नागरिकों के मारे जाने और छह के घायल होने का संकेत है।"

सार्वजनिक स्वास्थ्य मंत्रायल के प्रवक्ता फरीद राशिद ने कहा कि अस्पताल में अब तक एक शव तथा सात घायल लाए गए हैं। उन्होंने बताया कि सभी हताहत नागरिक हैं।

उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) मुख्यालय की प्रवक्ता ने भी घटना की पुष्टि की लेकिन कहा कि वह यह नहीं बता सकतीं कि सुरक्षाकर्मियों को कोई नुकसान पहुंचा या नहीं।

अहमद जमाल नाम के एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि यह धमाका उस समय हुआ जब नाटो के दो वाहन हवाई अड्डे में बने सैन्य ठिकाने में दाखिल हो रहे थे।

इससे पहले हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने कहा था कि विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि कुछ दृूरी पर स्थित उनके कार्यालय की खिड़कियों के शीशे चटक गए। उन्होंने इससे ज्यादा जानकारी नहीं दी।

यह हवाई अड्डा काबुल के पूर्व में है और इसका नागरिक और सैन्य दोनों उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल होता है। इसके अलावा यह अफगानिस्तान में तैनात अंतर्राष्ट्रीय फौजों के ठिकाने के रूप में भी प्रयोग में लाया जाता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+