चीन में खदान में विस्फोट, 35 मरे (लीड-1)
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार पिंगडिंगसान शहर की एक कोयला खदान में सोमवार रात लगभग एक बजे विस्फोट हुआ। उस समय खदान में 93 लोग काम कर रहे थे।
हेनान प्रांतीय ब्यूरो के प्रवक्ता ने कहा कि विस्फोट के समय 14 लोग सुरक्षित बाहर आने में कामयाब रहे लेकिन 35 की मौत हो गई। मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए प्रशासन ने 70 राहत कर्मियों को घटनास्थल पर भेजा है।
प्राथमिक जांच से पता चला है कि खदान में अवैध खनन की वजह से विस्फोट हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications