मेक्सिको में बिजली गिरने से खिलाड़ी की मौत
मेक्सिको सिटी, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। पूर्वी मेक्सिको के वरक्रूज शहर में एक स्थानीय फुटबॉल मैच के दौरान बिजली गिरने से एक खिलाड़ी की मौत हो गई जबकि कई घायल हो गए।
समाचार एजेंसी ईएफई ने पुलिस के हवाले से बताया कि सोमवार को खराब मौसम के बीच एक स्थानीय फुटबॉल लीग मैच खेला जा रहा था तभी यह घटना हुई।
पुलिस के मुताबिक खेल के 55 वें मिनट में लगातार तीन बिजली गिरने की घटनाएं हुईं। उस वक्त मैदान में 18 खिलाड़ी मौजूद थे। इस घटना में एफ्रैन पेना (24)की मौत हो गई, जबकि कई आक्टेवियो कोर्सिनो (22),फिलिप दी जीसस कॉट्रेरॉस(31)और ईजेकुईल अल्फान्सिन घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि मैच से पहले अंपायर ने खिलाड़ियों को मौसम खराब होने की चेतावनी दी थी लेकिन खिलाड़ियों ने इसकी परवाह किए बगैर मैच खेला।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications