हिमाचल में 12 आयुर्वेदिक केंद्र खोलने की योजना
शिमला, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार दिसंबर के अंत तक राज्य में 12 'पंचकर्म' केंद्र खोलेगी।
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजीव बिंदल ने मंगलवार को आईएएनएस को बताया,"आयुर्वेदे के जरिए उपचार करने वाली इस प्राचीन भारतीय कला को बढ़ावा देने के लिए सरकार राज्य में 12 पंचकर्म केंद्र स्थापित करेगी। ये प्राकृतिक उपचार केंद्र वर्ष के अंत तक काम करना शुरू कर देंगे।"
हिमाचल इस मामले में केरल का अनुसरण कर रहा है। बिंदल ने इस वर्ष के प्रारंभ में केरल का दौरा कर इलाज की इस प्राचीन भारतीय पद्धति के बारे में जानकारी हासिल की थी। उन्होंने कहा कि इस कार्य में केरल से सहायता ली जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications