जश्न मनाते फुटबाल प्रशंसकों की भीड़ में ग्रेनेड फटा
समाचार एजेंसी ईएफई के मुताबिक यह घटना कोलंबिया के एंटियोक्यूआ प्रांत की राजधानी मेडलिन के सेन एंटोनियो पार्क की है। यहां स्थानीय समयानुसार शनिवार शाम 7.40 बजे एक व्यक्ति ने दुर्घटनावश ग्रेनेड की पिन निकाल ली।
शहर के आपात प्रबंधन प्रमुख कैमिलो जापाता ने बताया कि छह घायलों का उपचार मौके पर ही कर दिया गया जबकि अन्य को मेडेलिन के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
गौरतलब है कि कोलंबिया इक्वोडोर को 2-0 हराकर विश्व के लिए क्वोलीफाई कर गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications