भोपाल में इंजीनियरिंग की छात्रा से बलात्कार

कस्तूरबा नगर में रहने वाली इंजीनियरिंग कालेज की दो छात्राएं शनिवार की रात जूस पीने के लिए ज्योति टाकीज के करीब आई थी। दोनों छात्राएं जब घर लौट रही थी तभी मारुति वैन से बन्टी चौहान, नमन चौहान और बल्ली चौहान पहुंच गए। इन तीनों युवकों ने दोनों छात्राओं को घर छोड़ने का बहाना कर अगवा कर लिया ।

महाराणा प्रताप नगर थाने की पुलिस के मुताबिक इन दोनों लड़कियों को कोलार स्थित एक मकान में ले जाकर रखा गया, जिनमें से एक के साथ बलात्कार भी किया गया। पीड़ित छात्रा की साथी जो कि मौसेरी बहन है ने मोबाइल से औबेदुल्लागंज में रहने वाले परिजनों को इसकी खबर दी ।

पीड़ित छात्रा के परिजन रविवार को भोपाल पहुंचे और उन्होनें एम. पी. नगर थाने की पुलिस की मदद से दोनों छात्राओं को मुक्त कराया। थाने के प्रभारी कुलवन्त सिंह ने सोमवार को आईएएनएस को बताया है कि तीनों युवकों के खिलाफ अपहरण और बंधक बनाने का मामला दर्ज किया गया है साथ ही एक आरोपी के खिलाफ बलात्कार का पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्घ किया है । पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+