विस्फोटकों के साथ नक्सली गिरफ्तार
लखनऊ, 7 सितंबर(आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में एक नक्सली को को भारी मात्रा में विस्फोटकों के साथ गिरफ्तार किया गया है।
जिले के पुलिस अधीक्षक प्रीतिंदर सिंह ने सोमवार को आईएएनएस को बताया कि रविवार देर शाम देवदढ़ के घने जंगलों में पुलिस और प्रांतीय सशस्त्र बल(पीएसी) ने एक मुठभेड़ में राज मोहन उर्फ राजू उर्फ करवा नाम के नक्सली को गिरफ्तार किया। राजू झ्झारखंड के कुख्यात मुन्ना विश्वकर्मा नक्सली गिरोह का सक्रिय सदस्य है। उसके कब्जे से 20 जिलेटिन छड़ें और 10 डेटोनेटर सहित अन्य विस्फोटक जब्त किए गए।
सिंह के मुताबिक प्रारंभिक पूछताछ में राजू ने बताया कि वह पिछले 20 दिनों से मुन्ना विश्वकर्मा सहित आठ नक्सलियों के साथ घूमकर झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिलों में हमले की तैयारियों को अंजाम दे रहा था। इसी सिलसिले में वह साथियों के साथ सोनभद्र आया था।
सिंह ने बताया कि राजू के बाकी साथियों की तलाश के लिए देवदढ़ इलाके में अभियान चलाया जा रहा है। उसके साथी एके-47 जैसे हथियारों से लैस हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications