चीनी सेब के जूस पर उच्च आयात कर चाहता है हिमाचल
राज्य के बागवानी मंत्री नरेंदर बरगटा ने रविवार को यहां संवाददाताओं को बताया, "हमें चीन से कड़ी प्रतिद्वंद्विता करनी पड़ रही है। चीन सेब का गाढ़ा जूस देश में तैयार किए जाने वाले जूस से बहुत निम्न लागत पर बना रहा है।"
बरगटा के अनुसार चीन भारत की खाद्य व पेय बनाने वाली कंपनियों को 45-50 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से सेब का गाढ़ा जूस बेच रहा है। जबकि हिमाचल प्रदेश बागवानी उत्पाद विपणन व प्रसंस्करण निगम (एचपीएमसी) 80 रुपये प्रति किलो की दर से सेब का गाढ़ा जूस बेच रहा है।
बरगटा ने कहा, "सेब का गाढ़ा जूस तैयार करने में 70-75 रुपये की लागत बैठ रही है। जबकि चीन इसे 45-50 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बेच रहा है। मजेदार यह कि इसमें आयात कर भी शामिल है।"
उन्होंने कहा, "इस लिहाज से आयात कर को 37.5 प्रतिशत से बढ़ा कर 75 प्रतिशत कर दिया जाना चाहिए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications