बेटी के साथ दुष्कर्म के आरोप में पिता गिरफ्तार
भद्रक जिले के राजगुरपुर गांव में पुलिस ने शनिवार को 58 वर्षीय बिष्णुमोहन पांडा को गिरफ्तार किया। पांडा की 32 वर्षीया बेटी ने पुलिस में पांडा के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी।
राजगुरपुर के थाना प्रभारी दामोदर महापात्रा ने सोमवार को इस संबंध में जानकारी दी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि पांडा ने उनके साथ उस समय से दुष्कर्म कर रहा था, जब वह कक्षा नौ में पढ़ती थी।
पीड़िता की शादी हो चुकी है और दो बच्चे भी हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा, "बाद में मेरे पिता ने एक गरीब व्यक्ति से मेरी शादी करा दी। वह चाहते थे कि मैं अपने पति के साथ उन्हीं के यहां रहूं ताकि वह मेरा उत्पीड़न कर सकें।"
थाना प्रभारी ने कहा, "पीड़िता ने कहा है कि उसके पिता ने कई बार उसका गर्भपात भी करवाया।" उन्होंने कहा कि पांडा को गिरफ्तार कर मामले की जांच की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications