शेयर बाजारों में बढ़त का रुख
मुंबई, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को देश के प्रमुख शेयर बाजार बढ़त के रुख के साथ खुले।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' बढ़त के साथ 15,793.27 पर खुला। कुछ देर बाद यह बढ़त का रुख बरकरार रखते हुए 15,842.05 पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स शुक्रवार को 15,689.12 पर बंद हुआ था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'निफ्टी' भी बढ़त के साथ 4682.40 पर खुला और कुछ देर बाद यह भी बढ़त के रुख के साथ 4731.50 अंकों पर कारोबार कर रहा था। शुक्रवार को निफ्टी 4680.40 पर बंद हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications