रतलाम में शिक्षा मंत्री का पुतला जलाते 3 शिक्षक झुलसे
मिली जानकारी के अनुसार शिक्षक दिवस पर प्रदेश की राजधानी भोपाल में शिक्षकों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में सोमवार को रतलाम में शिक्षकों ने शिक्षा मंत्री के पुतले का दहन करने का निर्णय लिया था। शिक्षक जब पुतला दहन कर रहे थे तभी अचानक भड़की आग ने एक तीन शिक्षकों को अपनी चपेट में ले लिया। इन शिक्षकों को जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
रतलाम के पुलिस अधीक्षक वी. पी. शर्मा ने आईएएनएस से चर्चा करते हुए कहा कि शहर में कहीं पुतला दहन हुआ है अथवा उसमें कोई झुलसा है, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications