फिलीपींस में एक और जहाज डूबा, 19 लोग सुरक्षित (लीड-2)
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक पनामा में पंजीकृत इस जहाज एमवी हेरा पर फिलीपींस के 15 और दक्षिण कोरिया के चार नागरिक सवार थे।
तटरक्षक बल के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट अरमांड बालिलो ने बताया, "सभी लोग सुरक्षित हैं और उन्हें एक अन्य नौका पर ले जाया गया है।"
गौरतलब है कि रविवार को भी फिलीपींस के तट के निकट सुपरफेरी-9 नाम का एक जहाज डूब गया था जिस पर 968 लोग सवार थे। इसमें से 957 को बचा लिया गया और शेष की तलाश अभी की जा रही है।
तटरक्षक बल के प्रमुख एडमिरल विल्फ्रेडा तामायो ने बताया कि रविवार को हुए हादसे में सिर्फ नौ लोगों की मौत हुई और दो लोग अभी लापता हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications