समय पर पूरी होंगी राष्ट्रमंडल खेल परियोजनाएं : दीक्षित
दीक्षित ने कार्य की प्रगति का जायजा लेने के लिए आईएनए कॉलोनी के पास तीन अरब रुपये की लागत से नए सिरे से तैयार किए जा रहे त्यागराज स्टेडियम का दौरा किया।
दीक्षित ने कहा, "राष्ट्रमंडल खेलों के लिए विकसित की जा रही सभी अधोसंरचनाएं हरित होंगी, लिहाजा त्यागराज स्टेडियम का स्वरूप भी हरित होगा। इसकी कुर्सियां, इसकी छत हरे रंग की होंगी।"
इस स्टेडियम में नेटबाल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी और इसे अभ्यास के लिए भी इस्तेमाल में लाया जाएगा।
दीक्षित ने सार्वजनिक लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) से स्वच्छ सार्वजनिक सुविधाएं मुहैया कराने के लिए कहा है।
यहां जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, "सभी बाकी बचे कार्यो को पूरा करने में दो महीने लगेंगे। कृत्रिम एथलेटिक ट्रैक बिछाने के दौरान सभी अंतर्राष्ट्रीय मानकों को ध्यान में रखा जाएगा। इसके अलावा पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराई जा रही है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications