मस्जिद में पाकिस्तानी झंडा मिला, चार गिरफ्तार
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने सोमवार को बताया, "हमने उमरेठ कस्बे में स्थित मस्जिद के एक ट्रस्टी सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। चारों से इस बारे में पूछताछ की जा रही है कि दो महीने से वहां पाकिस्तानी झंडा कैसे लगा रहा और उस पर क्यों ध्यान नहीं दिया गया।"
अधिकारी ने कहा, "चूंकि मामला संवेदनशील है, इसलिए चारों की गिरफ्तारी के बारे में राज्य के गृह विभाग को सूचित कर दिया गया है। इस क्षेत्र में पहली बार पाकिस्तानी झंडा पाया गया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications