फिलीपींस में जहाज डूबा, 20 लोग सुरक्षित बचाए गए (लीड-1)
मनीला, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। फिलीपींस के पूर्वी समर प्रांत के तट के निकट सोमवार को एक जहाज डूब गया। जहाज पर सवार चालक दल के सभी 20 सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया गया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक पनामा में पंजीकृत इस जहाज एमवी हेरा पर फिलीपींस के 15 और दक्षिण कोरिया के चार नागरिक सवार थे।
तटरक्षक बल के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट अरमांड बालिलो ने बताया, "सभी लोग सुरक्षित हैं और उन्हें एक अन्य नौका पर ले जाया गया है।"
गौरतलब है कि रविवार को भी फिलीपींस के तट के निकट सुपरफेरी-9 नाम का एक जहाज डूब गया था जिस पर 964 लोग सवार थे। इसमें से 957 को बचा लिया गया और शेष की तलाश अभी की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications